आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित, जानें।
आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया नवंबर 2024 में शुरू हुई थी। जिलाध्यक्ष के लिए 45 और महानगर अध्यक्ष के लिए 38 दावेदारों ने नामांकन किए थे। इसके बाद पैनल बनाए गए और दोनों पदों पर तीन तीन दावेदारों के नाम प्रदेश नेत्रत्व को भेजे गए। ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष पर प्रशांत पौनिया, महानगर पर राजकुमार गुप्ता
महानगर अध्यक्ष पद राजकुमार गुप्ता को प्रबल दावेदार बताया है, इसके साथ ही डीजीसी बसंत कुमार गुप्ता की दावेदारी को भी कम नहीं आंका गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत पौनिया प्रबल दावेदार माने हैं, इसके साथ ही ऋषि उपाध्याय का भी जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में हुई प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया घोषित किए गए।
आगरा
जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
मथुरा
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय
महानगर अध्यक्ष राजू यादव
मैनपुरी
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत