आगरालीक्स…Agra News: प्रोफेसर का खौफनाक सच, छात्राओं और युवतियों से रेप कर बनाता था वीडियो। केबल में लगा रखे थे खूफिया कैमरे, 59 वीडियो में से पीड़ित सात छात्रा और दो युवतियों की हुई पहचान। ( Agra News : 59 Video found from PC Bagla Degree College Prof. Rajneesh, Nine Identified#Agra)
गुरुवार को हाथरस पुलिस ने पीसी बागला कॉलेज के चीफ प्रोक्टर प्रो. रजनीश मिश्रा को प्रयागराज जिले के सिविल लाइन थाने के सुभाष चौक से अरेस्ट किया गया। गुरुवार को पुलिस उसे पुलिस कार्यालय हाथरस लेकर पहुंची। प्रेसवार्ता में हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मूल रूप से मथुरा के गांव जाबरा, मांट का रहने वाला रजनीश मिश्रा वर्तमान में हाथरस गेट के चमन बिहार कॉलोनी में रहा है। पीसी बागला कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष है और 2024 से कॉलेज का चीफ प्रोक्टर है, शादी 1996 में हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं हैं।
59 वीडियो में से नौ की हुई पहचान
पुलिस को वायरल वीडियो के साथ ही प्रो. रजनीश के मोबाइल, लैपटॉप से 59 वीडियो मिले हैं। इसमें से नौ पीड़िताओं की पहचान हुई है। इन नौ पीड़िताओं में से सात छात्राएं हैं और दो युवती हैं।
युवती के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो वेब कैम में रिकॉर्ड होने के बाद शुरू की गंदी हरकत
रजनीश मिश्रा ने दूसरी शादी करने के लिए युवतियों से संपर्क किया, एक युवती से उसका संपर्क हुआ। युवती को घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जो कि कंप्यूटर में लगे वेब कैम में रिकॉर्ड हो गया। उसने कंप्यूटर देखा तो उसमें युवती के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो मिला इसके बाद गंदी हरकत शुरू कर दी।
अपने घर और चैंबर में भी बनाए वीडियो
पूछताछ में सामने आया है कि 2019 में संविदा पर कार्यरत महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रजनीश मिश्रा ने पहले जाल में फंसाया, यौन शोषण करने के बाद उसके वीडियो बनाए। इसके बाद उसने कॉलेज की छात्राओं को प्रवेश दिलाने, नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाना शुरू किया, उन्हें पैसे भी देता था जैसे ही नजदीकी बनी कॉलेज के भूगोल विभाग स्थित अपने कक्ष में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था, इसका वीडियो बना लेता था ऐसे कैमरे लगाए थे जिनकी फ्रंट स्क्रीन बंद रहती थी लेकिन रिकॉडिंग होती रहती थी। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद यौन शोषण शुरू कर देता था छात्राओं को अपने घर बुलाता था और यौन शोषण करता था। प्रो रजनीश मिश्रा को अरेस्ट करने वाली टीम को 25 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।