Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: CM Yogi will stay in Agra for 3.5 hours tomorrow. Route diversion is going on from 8 am…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi will stay in Agra for 3.5 hours tomorrow. Route diversion is going on from 8 am…#agranews

847

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी 3.5 घंटे रहेंगे. मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी. सुबह 8 बजे से इन मार्गों पर नहीं जा सकेगी कोई भी गाड़ी, रूट डायवर्जन जारी

बुधवार 26 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं. आगरा में वे साढ़े तीन घंटे रहेंगे. सीएम के आगमन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है. जारी कार्यक्रम के तहत सीएम योगी दोपहर 12 बजे गोरखपुर से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से 12 बजकर 20 मिनट पर राजा की मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पहुंचेंगे. यहां पर एक घंटे रहेंगे. दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वे अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में आयोजित सुशासन मेले में शामिल होंगे. यहां सीएम योगी 635 करोड़ रुपये के 128 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर 2 बजकर 50 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लए प्रस्थान कर जाएंगे.

रूट डायवर्जन जारी
सीएम योगी के आगरा आगमन को लेकर सुबह 8 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन जारी कर दिया जाएगा.

आन्तरिक डायवर्जन / यातायात व्यवस्था
यातायात व्यवस्था 26 मार्च को सुबह 08.00 बजे से प्रारम्भ होकर कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी ।
सुभाष पार्क से कोई भी वाहन कोठीमीना बाजार / शाहगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
नलबंद तिराहे से कोई भी वाहन कोठीमीना बाजार / शाहगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
रुई की मंडी से कोई भी वाहन लोहामंडी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन बोदला चौराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
एसीपी लोहा मंडी कार्यालय से कोई भी वाहन सुभाष पार्क/नल बंद की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन रुई मंडी से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
मदिया कटरा लोहामंडी से शाहगंज जाने वाले सभी वाहन हरीपर्वत एमजी रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
लोहामंडी चौराहे से कोई भी वाहन शाहगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन बोदला चौराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था
“फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और बोदला की साइड की बसों के लिए कोठी मीना बाजार फील्ड पार्किंग में बसों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।”
“फिरोजाबाद, भगवान टॉकीज, फतेहाबाद, शमशाबाद, रोहिता और मलपुरा की ओर से आने वाली बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था परेड ग्राउंड और पुलिस अस्पताल में की जाएगी, जहां सभी बसों को व्यवस्थित रूप से पार्क किया जाएगा।

वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
“वीआईपी पार्किंग के लिए सभी बसों को डायट सेंटर पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्क किया जाएगा।
“वीआईपी पार्किंग की विशेष व्यवस्था एमजी रोड और ऐप कॉम मेट्रो पार्किंग में की जाएगी, जहां उच्च अधिकारियों और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित पार्किंग की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी

नॉर्मल वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
नॉर्मल पार्किंग की व्यवस्था के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए जूता प्रदर्शनी पार्किंग और शिक्षा भवन पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी !
“नॉर्मल पार्किंग की व्यवस्था सेंट जॉन पार्किंग और आगरा कॉलेज पार्किंग में की जाएगी, जहां दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से व्यवस्थित और सुगमता से पार्क किया जाएगा!

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!