Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Man court marriage with Girl Friend in Morning, Arrange Marriage with other woman in Night
बिगलीक्स

Man court marriage with Girl Friend in Morning, Arrange Marriage with other woman in Night

522

गोरखपुरलीक्स …सुबह युवक ने लिव इन में रह रही युवती से की कोर्ट मैरिज, रात में दूसरी युवती से कर ली अरेंज मैरिज। सभी हैरान, एक दिन में दो शादी। ( Man court marriage with Girl Friend in Morning, Arrange Marriage with other woman in Night)


गोरखपुर के रहने वाले युवक की पहचान चार साल पहले युवती से हुई थी वह युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। युवती के साथ एक मंदिर में शादी भी कर ली, इसी दौरान युवक के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी युवक ने भी अपने घरवालों का पहले विरोध किया फिर अरेंज मैरिज करने के लिए तैयार हो गया।
सुबह युवती से की कोर्ट मैरिज
जिस दिन युवक की अरेंज मैरिज थी उसी दिन उसने लिव इन में रह रही युवती से कोर्ट मैरिज कर ली उससे कहा कि कोर्ट मैरिज की बात जब घर पर वह बताएगा तो उसके परिवार वाले दूसरी जगह शादी नहीं करेंगे। सुबह युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर युवक चला गया।
रात में परिवार की पसंद युवती से कर ली अरेंज मैरिज


युवक ने उसी ​रात को अपने परिवार वालों की पसंद की युवती से अरेंज मैरिज कर ली। लिव इन में रह रही युवती को जब पता चला कि जिस युवक से उसने कोर्ट मैरिज की है उसने रात में अरेंज मैरिज कर ली तो उसके होश उड़ गए वह युवक के घर पर पहुंच गई।
दुत्कार कर भगाया, पूरा परिवार फरार
कोर्ट मैरिज करने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत की है, आरोप लगाए हैं कि जब उसे अरेंज मैरिज के बारे में पता चला तो वह युवक के घर पहुंची, वहां उसे दुत्कार कर भगा दिया। पुलिस युवक के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला, इस मामले की जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!