आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी हैं और कार्ड नहीं बना है तो जीआईसी मैदान में जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। ( Agra News : Aayushman Card counter in GIC Maidan#Agra )
प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में मेला आयोजित किया गया है। इसमें चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के कुल 341 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुल 146 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 12 लोग संभावित टीबी के मरीज पाए गए एवं उनके सैंपल कलेक्ट किए गए और जांच के लिए लैब में भेजे गए।
89 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड
एलोपैथ विधा में कुल 345 मरीजों को परीक्षण/उपचार किया गया जिसमें 41 नेत्र रोग, 35 दंत रोग, 27 चर्म रोग, 55 स्त्री रोग एवं 165 सामान्य रोग से सम्बंधित व्यक्तियों का परीक्षण/उपचार किया गया। 82 लोगों की टेस्टिंग की गई। 89 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुर्वेद विधा में कुल 290, यूनानी विधा में 163 एवं होमियोपैथी विधा में 180 मरीजों को उपचारित किया गया।