आगरालीक्स…आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर बड़े—बड़े ऐलान..करणी सेना ने किया युवाओं से किया आगरा पहुंचने का आहृवान तो भाजपा सांसद बोले—भव्य मनाएंगे जयंती..
राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से मेवाड़ के राजा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. 26 मार्च को आगरा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आए हुए थे लेकिन इन सबकी परवाह न करते हुए करणी सेना के युवाओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की थी. इस घटना को लेकर सड़क से लेकर संसद तक राजनीति गरमाई हुई है. एक ओर जहां सांसद रामजीलाल सुमन का कहना है कि उन्होंने तथ्यों के आधार पर बयान दिया था, लेकिन उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. लेकिन करणी सेना ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
12 अप्रैल् को आगरा में जयंती मनाने क ऐलान
करणी सेना के प्रमुख ओकेंद्र राणा ने देशभर के युवाओं से 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर आगरा पहुंचने का आहृवान किया ही है अब भाजपा नेता भी राणा सांगा की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं. भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने तो यहां तक कह दिया है कि राणा सांगा की यंती पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में भव्य आयोजन होगा और इसके लिए 5 अप्रैल के बाद लोगों के साथ मिलकर स्थान का चयन करेंगे.
12 अप्रैल को मनाएंगे राणा सांगा की जयंती
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती है. देशभर में हम लोग इसे शांतिपूर्वक मनाएंगे. अपने पुरखों ओर महापुरुषों को हम याद करें, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प करें, इसके लिए हमें कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल से लोकसभा है और 5 अप्रैल् से मैं लगातार आगरा में रहूंगा. स्थान चयन के बाद 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती शांतिपूर्वक मनाई जाएगी. इनके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने भी 30 मार्च को सोशल मीडिया पर लाइव आकर 12 अप्रैल को राणा सांगा की यंती पर जुटने का आहृवान किया है.