आगरालीक्स…आगरा में 23 लाख की चोरी की बड़ी वारदात. घर के अंदर से 8 लाख कैश और 15 लाख की ज्वैलरी चोरी…
आगरा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने घर के अंदर से 8 लाख कैश और 15 लाख की ज्वैलरी की चोरी की है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आसपास के इलाकों में चेकिंग की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं.
कागारौल के मसेल्या गांव में सुभाषचंद्र रहते हैं. बीती रात घर पमें पति—पत्नी दूसरे कमरे में सोये हुए थे. रात को किसी समय चोर दीवार चढ़कर इनके घर में घुस आए. अंदर जाकर उन्होंने घर के संदूक में रखी लाइसेंसी रायफल, सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली. इसके बाद चोर सीढ़ियों के रास्ते छत से होकर घर के पीछे खेत से होकर भाग निकले.
सुबह हुई जानकारी
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग जागे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के इलाकों को भी देखा. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की जांच की जा रही है.