आगरालीक्स …Agra News : आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर हादसे में दो युवकों की मौत। ( Agra News : Two youth died in road accident on New Southern Byepass in Agra#Agra )
आगरा के न्यू दक्षिण बाईपास पर टोल से आगे अछनेरा के रायभा में बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गए पुलिस भी पहुंच गई।
दोनों की मौत
पुलिस ने युवकों से मिले दस्तावेजों से शिनाख्त की, हेतराम निवासी फरह और लोकेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।