आगरालीक्स…आगरा में 4 दुकानें भरभराकर गिरीं. दो की दर्दनाक मौत, कई घायल. मलबे के नीचे से आ रही थी चीखें. पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे..देखें वीडियो
आगरा के सेक्टर चार में मुख्य मार्ग के बगल में विष्णु और उनके भाइयों की कंबाइड दुकानें हैं. इसमें जीर्णोद्धार का काम चल रहा था. शनिवार शाम करीब चार बजे दुकान के अंदर लेबर के साथ दुकान मालिक और कुछ ग्राहक भी थे कि कि अचानक सभी दुकानें भरभराकर नीचे गिर गईं. मलबे में कई लोग दब गए. हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई. धमाके जैसी आवाज से हर कोई चौंक गया. इधर पास में ही पुलिस चौकी होने के कारण पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए.
मलबे में से आ रही थीं चीखें
मलबे के अंदर फंसे लोग बचाने के लिए चीख पुकार कर रहे थे. इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. मौके पर पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई. तुरंत चले रेस्क्यू के बाद मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में दो लागों की मौत की सूचना है. इनके नाम किशन उपाध्याय और विष्णु उपाध्याय हैं. दोनेां दुकान मालिक बताए गए हैं. हादसे में नौ लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया. इनके अलावा रेस्क्यू में लगे पुलिसकर्मी के ऊपर गर्डर गिर गया जिससे वो भी घायल हुए हैं. घायलों में ग्राहक और मजदूर भी हैं.
केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम भी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल का निरीक्षण गया किया गया है.