Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : No Affair after marriage says TCS Manager Manav Sharma wife Nikita, Wife & Father in Law send to Jail#Agra
बिगलीक्स

Agra News : No Affair after marriage says TCS Manager Manav Sharma wife Nikita, Wife & Father in Law send to Jail#Agra

456

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की सुसाइड मामले में अरेस्ट पत्नी बोली शादी के बाद किसी से अफेयर नहीं था, प्रिया ने जिंदगी में जहर घोल दिया। ( Agra News : No Affair after marriage says TCS Manager Manav Sharma wife Nikita, Wife & Father in Law send to Jail#Agra)


आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर के रहने वाले 29 साल के मुंबई में टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को अपने घर पर सुसाइड कर लिया था, सुसाइड करते समय गले में फंदा डालकर वीडियो बनाया था इसमें पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आने की बात कही थी। इस मामले में मानव शर्मा की पत्नी निकिता सहित ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने मानव शर्मा की सास और साली को 13 मार्च को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। चार अप्रैल को पत्नी निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा को अहमदाबाद से अरेस्ट कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया है। मानव शर्मा की 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से शादी हुई थी।
निकिता बोली, शादी के बाद नहीं था किसी से अफेयर
पुलिस पूछताछ में निकिता ने बताया कि उसका शादी के बाद किसी से कोई अफेयर नहीं था जिस तरह से कोई भी लड़की शादी के बाद अपने पति को पुरानी जिंदगी के बारे में नहीं बताती है तो उसने भी नहीं बताया था। फरवरी में प्रिया के इंस्टाग्राम से उसके पति मानव को मैसेज आया और निकिता के अफेयर के बारे में बताया इसके बाद दोनों के बीच रार होने लगी। यह सब बात उसने ​मानव के माता पिता को भी बताया था। मानव डिप्रेशन में था और सुसाइड का प्रयास भी कर चुका था। दोनों ने अलग होने की बात भी कर ली थी।


23 फरवरी के बारे में भी बताया
निकिता ने पुलिस को 23 फरवरी के बारे में भी बताया, कहा कि निकिता को उसके घर बरहन छोड़ने के लिए मानव आया था, निकिता के पिता की तबीयत खराब होने पर उनके लिए दवा लेकर आया और दवा दी। इसके बाद चला गया। 23 फरवरी को सुसाइड करने से पहले उसने व्हाटस एप कॉल की, उसने मानव की बहन को भी बताया वह दिल्ली में थी उन्होंने कहा कि मानव से बात हो गई है वह ऐसा कुछ नहीं करेगा। निकिता ने कहा कि उसे 112 नंबर पर कॉल करनी चाहिए थी जिससे मानव बच जाता, हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे।


व्हाटएप कॉल से पकड़ी गई निकिता
निकिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 28 फरवरी को मानव शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद वह पिता के साथ दीवानी आई, प्रयागराज गए और हाईकोर्ट में याचिका की, यहां से मथुरा चले गए। इसके बाद धौलपुर, कैलादेवी के दर्शन किए। इसके बाद निपेंद्र शर्मा अपने दोस्त के घर अहमदाबाद चले गए वहां किराए पर एक कमरा ले लिया। खाना खाने के लिए दोस्त के घर जाते थे, निकिता का कहना है कि उसके माता पिता को क्यों अरेस्ट किया गया उन्होंने कुछ नहीं किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!