आगरालीक्स… Agra News : आगरा के एक होटल में दरोगा ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और 15 दिन बाद दूसरी युवती से शादी कर ली। मुकदमा दर्ज।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली युवती ने हाथरस के रहने वाले दरोगा अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि 2022 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की दौरान उसकी मुलाकात अविनाश कुमार से हुई, आरोप है कि अविनाश ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 2023 में अविनाश का यूपी में दरोगा के पद पर चयन हो गया और ट्रेनिंग पर चला गया। इस दौरान वह जब भी आता तो युवती से मिलता और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
सोशल मीडिया से सगाई का पता चला, होटल में बनाए संबंध
युवती का कहना है कि सोशल मीडिया से उसे पता चला कि दरोगा अविनाश ने 21 फरवरी को किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है। इससे युवती के परेशान हो गई, दरोगा अविनाश इसके बाद युवती से मिलने के लिए 16 मार्च को आया और यमुना पार के 100 फीट रोड स्थित होटल त्यागराज में युवती को ले गया। कहने लगा कि शादी के लिए वह अपने परिवार वालों के दबाव में तैयार हुआ है, दूसरी जगह शादी नहीं करना चाहता था, आरोप है कि दरोगा ने युवती के साथ होटल में भी संबंध बनाए। उससे युवती ने कहा कि अप्रैल में उससे शादी कर ले आरोप है कि यह सुनते ही दरोगा आग बबूला हो गया और धमकी दी।
30 मार्च को दरोगा की हुई शादी
दरोगा ने 30 मार्च को किसी दूसरी युूवती से शादी कर ली। इसका पता चलते ही युवती ने हाथरस सहित कई जिलों में तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ उसने आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।