आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई है और 21 अप्रैल से परीक्षा है। ( Agra News : DBRAU, Agra Exam from 21st April 2025#Agra )
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। स्नातक और परास्नातक के 2.90 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। तीन बार परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी सभी छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए हैं। वहीं, आवासीय संस्थानों और कालेजों में संचालित बीसीए, बीबीए, एमबीए, बीएससी होम साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रम के छात्रों के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से 29 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसके साथ ही बीएससी कृषि और एमएससी कृषि सम सेमेस्टर, एलएलबी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय , पंचम मुख्य और पुनर्परीक्षा, बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और पुनर्परीक्षा के परीक्षा फार्म भरने के लिए बैच बनाकर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।