आगरालीक्स…Agra News : आगरा कॉलेज के बायोएक्सलेटर में जतिन मिस्टर और आफिया मिस फेयरवेल चुने गए। ( Agra News : Bioaccelator in Agra College#Agra)
आगरा कॉलेज, आगरा के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक एवं गेट-टुगेदर पार्टी “बायोएक्सीलरेट” में बीएससी.बायोटेक्नोलॉजी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विवेक चौहान को सर्वश्रेष्ठ छात्र, प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, हर्षिता को सबसे आज्ञाकारी छात्रा तथा हिमांशी को मोस्ट रेगुलर छात्रा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मि. फेयरवेल का खिताब जतिन को एवं मिस फेयरवेल का खिताब आफिया को प्रदान किया गया। प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तनु बघेल का “कान्हा सोजा ज़रा” पर भावपूर्ण नृत्य, कामिनी एवं समूह का “कजरारे” पर प्रस्तुति, मोहित का “देसी लड़कों” पर नृत्य, दीक्षा एवं तनु का “घूमर” नृत्य, कृतिका एवं अनुष्का का समूह नृत्य एवं रोहित की शायरी विशेष आकर्षण रहे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या एवं विभाग के अन्य प्राध्यापकगण—डॉ. ए. के. उपाध्याय, डॉ. नीता, डॉ. दिव्या, डॉ. प्रशांत एवं डॉ. यशस्विता—ने अतिथियों का स्वागत किया।