Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The girl was cremated at midnight in Agra. Police arrived on suspicion and took away the remains from the burning pyre…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The girl was cremated at midnight in Agra. Police arrived on suspicion and took away the remains from the burning pyre…#agranews

516

आगरालीक्स…आगरा में आधी रात को युवती का अंतिम संस्कार. शक पर पहुंची पुलिस, जलती चिता से उठाए अवशेष…शॉकिंग है ये पूरा केस

आगरा में एक युवती की संदिग्ध मौत हो जाती है और पिता द्वारा आधी रात को खेत में उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है. कुछ लोगों को इसकी जानकारी होती है तो वो इसकी सूचना पुलिस को देते हैं. पुलिस सुबह पहुंचती है तो​ चिता लगभग जल चुकी होती है. यहां से पुलिस ने शव के कुछ जले टुकड़े बरामद किए और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. यह मामला एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन स्थित गढ़ी ढहर का है.

फंदे पर लटका मिला शव
गढ़ी ढहर में हाकिम सिंह परिवार के साथ रहते हैं. इनकी एक बेटी 22 साल की क्षमा थी. बेटी के अलावा छह साल का बेटा है जिसे उन्होंने गोद लिया था. पत्नी रामबती की चार साल पहले ही मौत हो गई थी. पिता हाकिम ने बताया कि बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. लाश लटकी हुई थी जिससे परेशान हो गए और डर गए. ऐसे में रात को घर से 200 मीटर दूर खेत मेंचिता बनाकर उसका दाह संस्कार कर दिया.

पुलिस के पास पहुंचा कॉल
शुक्रवार सुबह पुलिस के पास हाकिम के पड़ोसी का कॉल पहुंचा. उसने कहा कि हाकिम ने अपनी बेटी की रात को हत्या कर दी और उसके शव को खेत में जला दिया. सूचना पर सुबह साढ़े 6 बजे पुलिस पहुंची तो शव लगभग पूरी तरह से जल चुका था. शव के अधजले हिस्से को कब्जे में लेकर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने क्षमा का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और उसकी कॉल डिटेल चेक कर ली. उस कमरे को भी सील कर दिया है जहां शव लटका हुआ था.
क्षमा का लड़के के साथ था अफेयर
इधर गांव वालों ने बताया कि हाकिम आक्रामक स्वभाव का है. गुरुवार शाम को वह उपले और लकड़ियां ढूंए रहा था. उन्होंने बताया कि क्षमा का एक लड़के से अफेयर था. वह अक्सर हाकिम के घर के आसपास देखा जाता था. गुरुवार को वह लड़का हाकिम के खेतों के पास करीब दो घंटे रहा. इसे बाद क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता. पुलिस ने उस लड़के से भी पूछताछ की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!