आगरालीक्स…Agra News : आगरा के होटल में दो युवकों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस। ( Agra News : Woman molested in hotel, FIR lodge#Agra )
एत्माउददौला क्षेत्र की महिला अपनी पांच साल की बेटी के साथ रह रही है और आटो चलाती है। गुरुवार को रामबाग पर दो युवकों ने महिला का आटो बिजलीघर के लिए बुक कराया। महिला का कहना है कि रामबाग से बिजलीघर जाते समय दोनों युवक उससे बात करने लगे और पूरा शहर दिखाने के लिए आटो बुक करा दिया। साथ ही कहा कि वे उसकी बेटी का प्रवेश मिलिट्री स्कूल में करा देंगे, उन्होंने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। महिला ने युवकों से कहा कि उसे बेटी की दवा लेने जाना हैं, इस पर युवकों ने अपने रकाबगंज स्थित होटल का पता बता दिया कहा कि बेटी को दवा दिलवाने के बाद होटल में आ जाना, वहां से शहर घूमने के लिए चलेंगे।
कमरे में बुलाया और बंदूक तानकार सामूुहिक दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि होटल में पहुंचने पर खाना खाने के लिए उसे कमरे में बुला लिया। इसके बाद बंदूक तान कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो बेटी को जान से मार देंगे।
पुलिस जांच में जुटी
महिला ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत की, इस मामले में पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड खंगाला, सीसीटीवी फुटेज चेक किए। आधार कार्ड से युवकों की पहचान की जा रही है।