आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा में 3.36 लाख छात्र शामिल होंगे, सोमवार से परीक्षाएं। ( Agra News : 3.36 Lakh student appear in DBRAU, Exam start from 21st April 2025#Agra)
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में 2.72 लाख छात्रों ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। जिन छात्रों ने दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी है वे अब द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। ऐसे में छात्रों की संख्या नहीं बढ़नी चाहिए। मगर, सम सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म भरने के लिए पांच बार तिथि बढ़ाई गई। स्नातक और परास्नातक सम सेमेसटर की परीक्षा के लिए 3.36 लाख छात्रों के परीक्षा फार्म भरे गए हैं। इस तरह 64 हजार छात्रों के अतिरिक्त फार्म भरे गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि 268 केंद्रों पर परीक्षा होगी।