आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में इंजीनियरिंग के छात्राओं से किए अश्लील इशारे, मुकदमा दर्ज। ( Agra News : Comments on engineering girl student, FIR Lodge#Agra )
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में फिरोजाबाद की रहने वाली चार छात्राएं रह रही हैं, ये चारों इंजीनियरिंग की छात्राएं हैं। 16 अप्रैल की रात 11 बजे जिस मकान में छात्राएं रह रही हैं उसका पड़ोसी अरुण गालियां देने लगा।
अश्लील इशारे करने के आरोप
छात्राएं मकान मालिक के साथ घर से बाहर निकली। आरोप है कि पड़ोसी अरुण ने उन्हें देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। गालियां दीं, इस मामले में एक छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।