आगरालीक्स…आगरा कलेक्ट्रेट में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सहायक लेखाकार. एंटी करप्शन टीम ने दबोचा…एक बुजुर्ग महिला से इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत
आगरा कलक्ट्रेट में सहायक लेखाकार को रिश्वत लेते हएु रंगे हाथ पकड़ा गया है. एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ उसे दबोचा है. आरोपी जिला कोषागार का सहायक लेखाकार एक बुजुर्ग महिला की पेंशन 20 फीसदी बढ़ाने की एवज में यह रिश्वत मांग रहा था. बुजुर्ग महिला ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी, जिस पर विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सहायक लेखाकर को अरेस्ट किया हे. आरोपी का नाम प्रशांत कुमार है जो कि कोषागार में सहायक लेखाकर के रूप में तैनात है. एक बुर्जु महिला ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि वह बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं है. इस पर एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के आधार पर प्रशांत कुमार को रंगे हाथ अरेस्ट करने के लिए जाल बिछाया. जैसे ही महिला ने उसे रुपये पकड़ाए, टीम के सदस्यों ने लेखाकर को अरेस्ट कर लिया.