आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा में जिन केंद्रों के सीसीटीवी लिंक नहीं हुए उन पर 25 हजार रुपये हर रोज जुर्माना, केंद्र किए जाएंगे डिबार। ( Agra News : Rs 25000 fine for not link CCTV to control room of DBRAU, Agra#Agra )
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। अभी भी नकल की रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया गया है। विवि के आईईटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है लेकिन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से लिंक नहीं किया गया है।
25 हजार रुपये हर रोज जुर्माना
कंट्रोल रूम लिंक ना होने पर विवि प्रशासन सख्त है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, जिन केंद्रों के सीसीटीवी लिंक नहीं हुए हैं उनसे हर रोज 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और कॉलेजों को भी डिबार किया जाएगा।