आगरालीक्स…Agra News : वीडियो और फोटो गर्मी में मुहब्बत की निशानी ताजमहल में भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी बेटों को संभालते हुए और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की गोद में बेटी मिराबेल, एक घंटे किया ताज महल का दीदार। ( American Vice President JD Vance with Wife Usha & Children Visit Taj Mahal, Photos & Video#agra)

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी भारतीय मूल की उषा बेटे इवान, विवेक और बेटी मिराबेल के साथ सुबह 9.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। गाड़ियों के काफिले के साथ अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ शिल्पग्राम पहुंचे, वहां से गोल्फ कार्ड से ताजमहल पहुंचे।
गोद में बेटी, पत्नी उषा ने संभाले बच्चे
आगरा की भीषण गर्मी में ताजमहल में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने गोद में बेटी मिराबेल को लिया और पत्नी उषा ने दोनों बेटे संभाले। गाइड नितिन ने ताजमहल के संगरमरी हुस्न का दीदार कराया, पच्चीकारी से लेकर ताजमहल के बारे में बताया। करीब एक घंटे तक अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ताजमहल में रहे।
विजिटर बुक में लिखा अमेजिंग
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी और बच्चों के साथ ताजमहल देखने के बाद विजिटर बुक में लिखा अमेजिंग,
