आगरालीक्स….संत प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिया नाम जप का आशीर्वाद. टेस्ट से संन्यास के बाद संत की शरण में पहुंचे विराट कोहली…वीडियो में सुनें क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने के अगले दिन ही मंगलवार को वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं. यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज को दंडवत किया. विराट कोहली व अनुष्का ने 15 मिनट तक संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की. इस दौरान वे करीब दो घंटे 20 मिनट तक आश्रम में ठहरे. संत प्रेमानंद महाराज ने दोनों को राधा नाम जप करने का आशीर्वाद दिया और कहा कि मन के अंदर से जब राधानाम जप करोगे तो जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज में प्रेमानंद महाराज से जब अनुष्का शर्मा ने पूछा कि बाबा क्या नाम जप से सबकुछ पूरा हो जाएगा तो संत बोले बिल्कुल पूरा होगा. हमने अपने जीवन में अनुभव किया है. 20 साल काशी विश्वनाथ में संन्यासी जीवन बिताया है. जहां सांख्ययोग, कर्मयोगी, अष्टांग योग का अनुभव किया अब भक्तियोग में रमे हैं. कहा भगवान शंकर से बढ़कर कोई ज्ञानी नहीं. वह भी हरि शरणम हर समय जपते रहते हैं. भगवान शिव राम राम जपते रहते हैं.देखें पूरा वीडियो