आगरालीक्स….Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में आईईटी की बीई की परीक्षाएं 23 मई से। ( Agra News: DBRAU, Agra BE Exam from 23rd May 2025#Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के बीई पाठ्यक्रम की परीक्षा 23 मई से करायी जाएंगी।
विवि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ-साथ अन्य सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षा करा रहा है। आवासीय संस्थानों के छात्रों की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। अब इंजीनियरिंग की सम सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। बीई के द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा 23 मई करे करायी जाएंगी। परीक्षा में मैन और री-एग्जाम वाले छात्र शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा छह जून तक चलेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर एक बजे से चार बजे तक होगी।