आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पालतू डॉगी को रजिस्ट्रेशन ना कराने पर नगर निगम की टीम पकड़ कर ले जाएगी। मोबाइल एप से भी करा सकते हैं पंजीकरण। ( Agra News: 150 Pet dog registered in Nagar Nigam Agra#Agra )
आगरा में पालतू डॉगी का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। एक अप्रैल 2025 के बाद से पालतू डॉगी का पंजीकरण कराने पर एक रुपये का विलंब शुल्क भी लगाया जा रहा है। मगर, पालतू डॉगी का पंजीकरण लोग नहीं करा रहे हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, अप्रैल में 123 और मई में 27 लोगों ने अपने डॉगी का पंजीकरण कराया है। एक अनुमान के तहत शहर में 50 हजार पालतू डॉगी है लेकिन इसमें से 150 डॉगी का ही पंजीकरण हुआ है।
मोबाइल एप से भी करा सकते हैं पंजीकरण
नगर निगम ने पालतू डॉगी के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है। मेरा आगरा मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन पालतू डॉगी का पंजीकरण कराया जा सकता है। विदेशी नस्ल के डॉगी के पंजीकरण का शुल्क 500 रुपये और देसी नस्ल के डॉगी का शुल्क 200 रुपये है।