आगरालीक्स…Agra News: पाकिस्तान को ड्रोन देने वाली तुर्किए कंपनी के पास आगरा मेट्रो की टिकटिंग का ठेका है, तुर्किए के बहिष्कार के बीच तुर्किए की कंपनी को मिला मेट्रो की टिकटिंग का ठेका भी रद हो सकता है ऐसी चर्चाएं चलने लगी हैं। ( Agra News: Turkey company supply drone to Pakistan providing Electronic Ticketing System to Agra Metro#Agra )
आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर तक छह किलोमीटर में आगरा मेट्रो का संचालन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा मेट्रो में इलेक्ट्रोनिक टिकटिंग सिस्टम लागू है, टिकट को स्कैन करने के बाद ही मेट्रो स्टेशन पर एंट्री मिलती है। आगरा मेट्रो के इलेक्ट्रोनिक टिकटिंग सिस्टम का ठेका तुर्किये की कंपनी असिस इलेक्ट्रोनिक वे बिलिसस सिस्टमरी एएस को दिया गया है। यह ठेका एक साल
पहले दिया गया था। इलेक्ट्रोनिक टिकटिंग सस्टिम में 156 कियोस्क, 68 बारकोड, 27 स्टेशन कंप्यूटर सहित 24 अतिरिक्त एक्सेस बैरियर्स हैं। हर दिन आठ ट्रेनों का संचालन होता है और पांच हजार यात्री सफर करते हैं।
पाकिस्तान को दिए गए ड्रोन भी इसी कंपनी ने बनाए
आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन छोड़े थे जिन्हें नाकाम कर दिया गया था। ये ड्रोन असिस इलेक्ट्रोनिक वे बिलिसस सिस्टमरी एएस कंपनी के हैं, यही कंपनी आगरा मेट्रो के साथ ही भोपाल ओर इंदौर मेट्रो में भी इलेक्ट्रोनिक टिकटिंग सिस्टम की सेवा दे रही है। आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय का मीडिया से कहना है कि तुर्किये की कंपनी को ठेका मिला है या नहीं सीधे तौर पर जानकारी नहीं है, मेट्रो के संचालन विभाग से इसकी जानकारी मांगी गई है, इसे मुख्यालय को आगे का निर्णय लेने के लिए भेज दिया जाएगा।