आगरालीक्स…कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी बनी वरदान, आगरा कीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा शर्मा ने लेबियोप्लास्टी कर 45 वर्षीय महिला को जटिल समस्या से निकाला
आगरा में कॉस्मेटिक सर्जरी अब महिलाओं के लिए वरदान बन रही है। एक ताजा मामले में कावेरी कुंज फेस—2 स्थित रघु ब्रिज हेल्थकेयर कीं डॉ. शैलजा शर्मा ने कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी के अंतर्गत लेबियोप्लास्टी कर एक महिला को जटिल समस्या से उभरने में मदद की। इटावा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला लेबिया फ्यूजन नाम की बीमारी से ग्रसित थी। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें योनि के द्वार लेबिया मिनोरा के दोनों ओर की त्वचा के दो फ्लैप आपस में जुड़ जाते हैं। इससे यूरिन और मासिक धर्म में बहुत समस्या आती है। पांच साल से यह महिला अनगिनत डॉक्टरों के चक्कर लगा चुकी थी लेकिन कोई राहत नहीं मिली। किसी परिचित से जानकारी होने पर महिला और उसके पति डॉ. शैलजा शर्मा से मिले, जो कि पूर्व में दिल्ली के एम्स और सफदरजंग अस्पतालों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।डॉ. शैलजा ने महिला का सफल आॅपरेशन लेबियोप्लास्टी किया। इसमें योनि के दोनों द्वार लेबिया मिनोरा को काटकर दोबारा बनाा गया। साथ ही यूरिन और योनि के रास्ते को भी ठीक किया गया। अंदरूनी और बाहरी हिस्से का पुननिर्माण किया गया। आॅपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है और लेबियल फ्यूजन की वजह से होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल गया है।
डॉ. शैलजा ने बताया कि महिला को यह समस्या एक दुर्लभ बीमारी लाइकेन स्क्लेरोसस की वजह से हुई। बीमारी का सही समय पर पता न चल पाने से यह बहुत बढ़ गई और महिला ने पांच साल तक परेशानी को सहा। हालांकि लेबियोपलास्टी और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी की उभरती हुई शल्य प्रक्रियाएं आज भी भारत के कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब आगरा में भी इस तरह के आपरेशन संभव हो पा रहे हैं।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Dr. Shailaja Sharma performed Labiaplasty to relieve a 45-year-old woman from "Labial fusion" in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Cosmetic gynecologist
- Cosmetic gynecologist in agra
- Cosmetic gynecology
- Cosmetic gynecology in agra
- Dr. Shailaja Sharma
- Dr. Shailaja Sharma Agra
- Dr. Shailaja Sharma in Agra
- Labial fusion
- Labial fusion in agra
- Labiaplasty
- Labiaplasty in agra
- Ragu Brij Healthcare agra
- Ragu Brij Healthcare agra kaveri kunj kamla nagar agra
- Ragu Brij Healthcare kamla nagar agra
- Ragu Brij Healthcare kaveri kunj