आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी ने उड़ाए होश. दिन के साथ अब रात को भी गर्मी. कूलर की हवा में भी नहीं रुक रहा पसीना…मौसम विभाग का पूर्वानुमान—जरूर होगी बारिश
आगरा में पड़ रही गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. न तो दिन में ही चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. सुबह 7 बजे से ही सूर्य नारायण अपनी चमक बिखेर देते हैं और 9 बजे के बाद तो धूप का तेज इतना अधिक हो जाता है कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तो मानो आसमान से आग बरसती हो. लोग गर्मी से बचाव के हर तरीके अपना रहे हैं. लेकिन पसीना फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कूलर तो मानो अभी से हवा देना बंद कर गए हैं. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा लगातार प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में टॉप 5 पर है. हालांकि मौसम विभाग कई दिन से बारिश और तेज आंधी के आसार जता रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही है. अभी भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं और इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/05/25) 42.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/05/25) 29.7
Departure from Normal(oC) 3.2