आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में आंखों की सुरक्षा पर हो विशेष ध्यान. 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीयें. निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों ने दिए आंखों के लिए टिप्स
लायंस क्लब प्रयास के तत्वावधान में समाज सेवा की एक और प्रेरणादायक पहल करते हुए दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि क्लब के द्वितीय मंडल अध्यक्ष अजय भार्गव, शालू संगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम अग्रवाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, एस.पी. सरीन, अल्पना भार्गव, क्लब अध्यक्ष आशु मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल एवं सचिव मनीष बंसल ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।शिविर में डॉ. असीम अग्रवाल एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने 260 मरीजों की नेत्र जांच की, जिनमें से 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। डॉ असीम अग्रवाल ने लोगों को गर्मियों में आंखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पसीना या धूल आँखों में जाने पर आंखें मलने की बजाय साफ रूमाल या टिशू से धीरे से पोंछें, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से आंखें सूखी महसूस हो सकती हैं। गर्मियों में 8-10 गिलास पानी पीना आवश्यक है।
मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें। क्लब की ओर से एक पहल पाठशाला के बच्चों के लिए फूडफॉर लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन वितरण किया गया। इसके साथ ही निशुल्क दवाइयां एवं चश्मों का भी वितरण किया गया। ख्य अतिथि अजय भार्गव ने कहा कि सेवा का वास्तविक रूप वह है, जो ज़रूरतमंदों तक पहुँचे और उनके जीवन में बदलाव लाए। लायंस क्लब प्रयास द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।क्लब अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोपरि मानता है। यह शिविर केवल एक चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि हमारी मानवीय भावना की अभिव्यक्ति है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. परिणीता बंसल, मीनाक्षी मोहन, रितेश मांगलिक,गरिमा हेमदेव, राखी, रचना अग्रवाल, आशु जैन, दीपाली खेत्रपाल, नीरू अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, निधि लाल आदि उपस्थित रहीं। शिविर की व्यवस्थाओं को एक पहल पाठशाला के संस्थापक मनीष राय, बरखा राय एवं अंकित खंडेलवाल ने संभाला।