आगरालीक्स…आगरा में दीपक बनकर सारिक ने युवती से की दोस्ती. शक न हो इसलिए मंदिर भी जाता था. युवती को असलियत पता चली तो ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म. अब बना रहा दबाव, मुकदमा दर्ज
में एक सारिक नाम के व्यक्ति ने दीपक बनकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और प्यार भरी बातें भी करने लगा. युवती को शक न हो इसलिए उसके साथ मंदिर भी जाकर पूजा करता था, लेकिन जब युवती को इसका पता चला तो उसने युवक से दोस्ती तोड़ ली. इस पर आरोपी सारिक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. आरोप है कि अब धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बना रहा है. इस संबंध में युवती ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.कोचिंग सेंटर में हुई थी दोस्ती
दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार युवती ने बताया कि 14 साल पहले वह न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आती थी. वहीं दीपक राय नाम के युवक ने उससे दोस्ती की. साथ में मंदिर जाकर पूजा पाठ करता था लेकिन बाद में युवती को पता चला कि दीपक का असली नाम सारिक है और वह इंद्रपुरी में रहता है. इसे जानने के बाद युवती ने उससे दोस्ती खत्म् कर दी. 2015 में वह दिल्ली कोचिंग करने चली गई, आरोप है कि वहां भी हॉस्टल में बह आ गया. हॉस्टल छोड़कर किराये पर कमरा लिया तो वहां भी आरोपी एक दिन आ गया. आरोप है कि आरोपी सारिक ने डराधमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा.