आगरालीक्स…आगरा में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने लगाया ठंडे पानी का स्टॉल. गर्मी में प्यासे लोगों व यात्रियों की प्यास बुझाएगा ये पानी का स्टॉल
आगरा की भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रहे इसके लिए ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले रविवार को ठंडे पानी का स्टॉल लोहा मंडी चौराहे पर लगाया गया. का उद्घाटन पार्षद गजेंद्र पीपल, अशफाक़ सैफी, कमल बाल्मीकि, पार्षद शरद चौहान, इरफान कु़रैशी ने किया. इस पानी के ठंडे स्टॉल से स्थानीय सड़क और बस ओटो से यात्रा करने वाले यात्रियों ने पानी पिया और गर्मी से राहत पायी. स्थानीय लोगों ने GNRF के इस कार्य की सराहना की और प्रोत्साहित किया.
इस मौक़े पर दावते इस्लामी इंडिया के आगरा मंडल निगरान रज़ा अत्तारी ओर जिला निगरान फैज़ल अत्तारी ने बताया कि ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दावते इस्लामी की एक सामाजिक और कल्याणकारी शाखा है जिसका मकसद लोगों की सेवा करना है. इस अवसर पर रज़ा अत्तारी ,फैजल अत्तारी, एडवोकेट हाजी शानू कुरैशी, नईम अत्तारी, जाकिर अत्तारी, इकबाल अत्तारी, आमिर अत्तारी, हाजी नईम उद्दीन, मुश्ताक हुसैन, आदि मौजूद रहे.