आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने बाबा केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में कराया नए क्लासरूम का निर्माण.
रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा दयालबाग स्थित बाबा केशवदास सरस्वती शिशु मंदिर में एक नए कक्ष का निर्माण कराया गया। इस कक्ष निर्माण का संपूर्ण व्यय एवं उद्घाटन माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अतुल ग्रुप के चेयरमैन, मेजर डोनर रोटेरियन राम सरन मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आगरा निरंतर शहर के विद्यालयों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कक्ष के निर्माण से विद्यालय अब अधिक बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर सकेगा।क्लब के सचिव इंजीनियर रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह कक्ष निर्माण रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री केशव दत्त गुप्ता के निरीक्षण में सम्पन्न हुआ। रोटेरियन केशव दत्त गुप्ता ने बताया कि इस विद्यालय में रोटरी क्लब ऑफ आगरा का विशेष सहयोग रहा है। जब भी विद्यालय को किसी सुविधा की आवश्यकता हुई — चाहे वह स्मार्ट क्लास हो, टॉयलेट ब्लॉक, बच्चों के खेलने के लिए झूले हों या पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था — रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने सदैव सहायता प्रदान की है। इसी सहयोग के चलते विद्यालय यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु पूर्ण श्रद्धा और निरंतरता के साथ कार्य करता आ रहा है।
इस कार्यक्रम में क्लब की ओर से वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन विष्णु सरन महरा, रोटेरियन एल. डी. अग्रवाल, रोटेरियन विजय किशन अग्रवाल, रोटेरियन शैलेन्द्र नाथ शर्मा, उपाध्यक्ष रोटेरियन जीतेन्द्र जैन, रोटेरियन सुनील कपूर एवं रोटेरियन मनोज आर. कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रबंधक विनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।