आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने और हथियार खरीदने में डीएम कार्यालय से रिटायर बाबू संजय कपूर सहित सात के खिलाफ मुकदमा। ( Agra News: STF Agra Unit Lodge FIR Against Retire Clerk & 6 others in Agra#Agra)
आगरा की एसटीएफ यूनिट के प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि 31 जुलाई 2024 को शिकायत मिलने के बाद शस्त्र धारक नई आबादी मेावती ताजगंज के रहने वाले मोहम्मद जैद खान की जांच की गई। इसमें आवेदन के लिए लिखी गई जन्मतिथि और दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि में तीन साल का अंतर था, फर्जी दस्तावेज और शपथपत्र से लाइसेंस लिया गया। नई आबादी नगला मेबाती के रहने वाले नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद खान के शस्त्र लाइसेंस की जांच में भी आवेदन और मूल जन्मतिथि में पांच साल का अंतर मिला।
रिटायर बाबू के खिलाफ भी मुकदमा
इसके साथ ही जवाहर नगर न्यू आगरा के रहने वाले राजेश कुमार बघेल के पास शस्त्र खरीदने के क्रय संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। शोभित चुर्वेदी, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत के साथ ही डीएम कार्यालय के रिटायर बाबू संजय कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम कार्यालय से रिटायर बाबू, असलाह लिपिक संजय कपूर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की जांच शुरू होने के बाद संजय कपूर ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया था, एसटीएफ ने कूटरचना, तथ्यों को छिपाना, असत्य शपथपत्र प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।