आगरालीक्स… Agra News: आगरा में चंबल के कैंजराघाट पर नहाते समय युवक का हाथ मगरमच्छ ने जकड़ लिया, दोस्तों ने मगरमच्छ के सिर में घूमे मारकर जबड़े से युवक को उसके दोस्तों ने बचाया।
आगरा के बाह क्षेत्र के बिचोला गांव के रहने वाले 32 साल के राघवेंद्र सिंह चंबल नदी पर कैंजराघाट पर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे। नहाते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया, मगरमच्छ ने राघवेंद्र के हाथ को जबड़े में जकड़ लिया।
मगरमच्छ के जबड़े से बचाया
मगरमच्छ ने राघवेंद्र का हाथ जबड़े में जकड़ लिया और गहरे पानी की तरफ खींचने लगा। राघवेंद्र के चीखने चिल्लाने पर उसके दोसत आ गए, दोस्तों ने मगरमच्छ के सिर पर घूसे मारकर उसके चंगुल से हाथ को छुड़ाया। मगरमच्छ के काटने से राघवेंद्र के हाथ की कलाई में गहरे घाव हो गए। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया वहां से एसएन रेफर कर दिया गया।