आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। ( Agra News: Admission process start in ITI Agra#Agra)
आगरा के नोडल प्रधानाचार्य आई टी आई मान सिंह भारती ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा में संचालित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगरा /फतेहाबाद, /बाह/महिला, आगरा / एत्मादपुर /खेरागढ़ में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित हो रहे व्यवसायों में प्रवेश सत्र अगस्त- 2025 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 12 मई से प्रारम्भ है, एवं ऑनलाइन आवेदन की तिथि को पुनरीक्षित करते हुए अन्तिम तिथि 22 जून रात्रि 12.00 बजे तक है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिये परिषद की बेवसाइट http://www.scvtup.in पर लॉगिन कर "Online Submission of Application for Admission for Session 2025-26" पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण शुल्क की देय धनराशि डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिग / यू०पी०आई० के माध्यम से कर सकते है, शुल्क का भुगतान कर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगें। अतः जनपद के समस्त छात्र/छात्राएं जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते है, वह अंतिम तिथि 22 जून के रात्रि 12:00 बजे से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें। आवेदक आई०टी०आई० आगरा (कोड-001), फतेहाबाद (कोड-402), एत्मादपुर (कोड-170), वाह (कोड-002) महिला, आगरा (010) एवं खेरागढ़ (कोड़-490) का चयन कर प्रवेश फार्म भर सकते है।