आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 17 सितंबर को राम बारात, जनकपुरी आयोजन स्थल की आज होगी घोषणा। जानें कहां सज सकती है जनकपुरी। ( Agra News: Rambarat 2025 on 17th September, Janakpuri from 17 to 19 September#Agra)
आगरा में रामलीला 2025 की शुरूआत छह सितंबर को गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ होगी। 17 सितंबर को रामबारात निकलेगी और तीन दिवसीय जनकपुरी आयोजन होगा। रामलीला का समापन 25 सितंबर को होगा।
जनकपुरी आयोजन स्थल की आज होगी घोषणा
वहीं, जनकपुरी आयोजन स्थल की आज यानी सात जून को घोषणा की जाएगी। इसके लिए रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को प्रेसवार्ता होगी। इस बार जनकपुरी आयोजन के लिए कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस और शास्त्रीपुरम से आवेदन किए गए थे।
6 सितंबर रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ
8 सितंबर श्री मनकामेश्वर महाराज की मुकेट सवारी
9 सितंबर गणेश जी की सवारी
10 सितंबर रावण की दुहाई
11 सितंबर नारद मोहिनी लीला
12 सितंबर राम जन्म
17 सितंबर रामबारात का आयोजन
17 से 19 सितंबर जनकपुरी आयोजन
25 सितंबर रामलीला समापन आगरा में साल 2000 से जनकपुरी
सन 2000: नेहरू नगर
सन 2001: विभव नगर
सन 2002: बल्केश्वर
सन 2003: लायर्स कॉलोनी
सन 2004: कमला नगर
सन 2005: विजय नगर
सन 2006: बल्केश्वर
सन 2007: गांधी नगर
सन 2008: कमला नगर
सन 2009: आवास विकास कॉलोनी
सन 2010: बल्केश्वर
सन 2011: खंदारी
सन 2012: जयपुर हाउस
सन 2013: कमला नगर
सन 2014: दयालबाग
सन 2015: गांधी नगर
सन 2016: बल्केश्वर
सन 2017: आवास विकास कॉलोनी
सन 2018: विजय नगर कॉलोनी
सन 2019: निर्भय नगर
सन 2022: दयालबाग
सन 2023: संजय प्लेस
सन 2024: कोठी मीना बाजार