हाथरसलीक्स…Hathras News: आगरा के रहने वाले फुटवियर शोरूम के मैनेजर ने व्हाटस एप वीडियो कॉल की, गोदाम में फंदे पर लटका मिला शव, हर रोज आगरा से हाथरस फुटवियर के शोरूम पर जाते थे। ( Hathras News: 23 year old Footwear Company Manager Found dead in Godown#Agra )
आगरा के कालिंदी विहार के रहने वाले 23 साल के भुवनेश उर्फ रजत हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित लिबर्टी शूज के शोरूम में मैनेजर थे, छह महीने पहले ही यह शोरूम खुला है। आगरा से वे हर रोज हाथरस जाते थे। शनिवार को रजत दोपहर एक बजे शोरूम के गोदाम में व्हाटस एप पर वीडियो कॉल करते हुए गए। काफी देर तक गोदाम से बाहर ना आने पर सेल्स मैनेजर रूपेश उनहें देखने गया तो अंदर गोदाम में भुवनेश का शव फंदे से लटका हुआ था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
युवती से थे प्रेम संबंध, पंजाब हो गया था तबादला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भुवनेश के युवती से प्रेम संबंध थे, इससे भी वे परेशान रहते थे। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही भुवनेश का पंजाब के होशियारपुर तबादला हो गया था इससे वह परेशान था। भुवनेश के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।