मथुरालीक्स…शादी में बदल गए दूल्हे, दुल्हनों ने किया शादी से इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात…आगरा की दो बहनों की होनी थी मथुरा के दो भाइयों संग शादी…
मथुरा के एक मैरिज होम में शादी के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब दुल्हन पक्ष ने बारात में आए दूल्हे बदलने का आरोप लगाया. लड़के पक्ष ने खूब समझाया कि ये वही दूल्हे हैं लेकिन दुल्हन पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ. इस पर दुल्हनों ने भी शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद अंत में बारात बिना दुल्हनों के वापस लौट गई. पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया जिसके बाद सहमति से समझौता हुआ.दो बहनों की दो भाइयों के साथ होनी थी शादी
मथुरा में सुरीर के गांव कराहरी में रहने वाले दो भाइयों का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया की रहने वाली दो बहनों के साथ तय हुआ था. इसके लिए टैंटी गांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में 7 जून को शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था. लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर पहुंच गए. वहीं गांव कराहरी से भी दोनों भाइयों की बारात पहुंच गई. शादी समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ चल रहा था लेकिन हंगामा तब हुआ जब रस्म शुरू होने से पहले कमरे में बैठे दूल्हों को देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों का दिमाग ठनक गया. लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने के आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाए गए थे जबकि ये कोई और हैं.
इधर दूल्हा पक्ष के लोगों ने उन्हें खूब समझाया कि ये वही लड़के हैं लेकिन दुल्हन पक्ष मानने को राजी नहीं हुआ. हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन बनी लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते ुए शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और आपसी सहमति के बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों लड़कियों को लेकर वापस चले गए और बारात भी बिना दुल्हनों के लौट गई.