आगरालीक्स…आगरा में संडे को पड़े लू के थपेड़े, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान…अभी और तेवर दिखाएगी गर्मी, जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने झुलसाना शरू कर दिया. दोपहर के समय तो आसमान से आग बरस रही थी. 10 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया. दोपहर के समय आगरा की लगभग सभी कॉलोनियों और मुख्य बाजारों में सन्नाटा सा रहा. दुकानदार खाली हाथ बैठे रहे. मजबूरी में निकलने वाले लोग भी गर्मी से बचाव के तरीके अपनाकर निकले. वहीं बाइक पर चलने पर शरीर झुलस सा रहा था. 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमानरविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी अभी अपने तेवर दिखाएगी. लू चलने की संभावना है और तापमान आने वाले दिनों में लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के करीब तक रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/06/25) 44.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/06/25) 28.4
Departure from Normal(oC) 0.0