आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में किस जगह बनेगा जनकमहल. अयोध्या में मंचन करने वाली मंडली करेगी आगरा में रामलीला का मंचन..जानें क्या होगा खास, पूरा कार्यक्रम जानें…
उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव इस बार आगरा के कमला नगर में आयोजित किया जाएगा. कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन छठवीं बार होगा. लोगों की जिज्ञासा सबसे अधिक ये है कि इस बार जनकमहल कहां बनाया जाएगा और आयोजन कितना भव्य होगा. शनिवार को श्रीरामलीला कमेटी ने आगरा किला के सामने श्रीराम-हनुमान मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष की जनकपुरी/मिथिला नगरी के लिए कमला नगर को चयनित किया गया.मुरादाबाद की मंडली करेगी मंचन
आगरा के कमला नगर में इस बार रामलीला का मंचन भी खास होगा. हर बार की तरह इस बार वृंदावन की मंडली को न बुलाकर अयोध्या के श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा में आयोजन का मंचन करने वाली मंडली को बुलाया गया है. यह मंडली मुरादाबाद के डॉ. पंकज अग्रवाल की है. मंडली आयोजकों से बातचीत की गई है.
जनकमहल को लेकर जिज्ञासा
कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन होगा लेकिन जनकमहल कहां बनेगा,इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में जिज्ञासा है. इससे पहले सेंट्रल बैंक रोड स्थित शिवम पार्क और जनकपार्क में जनक महल बन चुका है. संभावना जताई जा रही है कि इस बार जनक महल के लिए किसी नये स्थान का चयन किया जाएगा.
उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की रामबारात पिछली बार दोपहर से ही निकली थी. दोपहर दो बजे से रामबारात निकालने का प्रयास सफल रहा था. इस बार भी रामबारात दोपहर में ही निकालने का प्रस्ताव है.
तीन मंजिला होगी लंका
आगरा के रामलीला ग्रांउड में होने वाले रामलीला मंचन में रावण की लंका तीन मंजिला होगा. पहले ये एक मंजिला हुआ करती थी. रामलीला पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार रामलीला को और भव्यता के साथ प्रस्तुति किया जाएगा.