आगरालीक्स…Agra News: आगरा देश में दूसरा सबसे गर्म शहर है, 13 जून तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान। ( Agra News: Agra, India 2nd Hottest city on 9th June 2025#Agra )
आगरा का तापमान सोमवार को 45.9 डिग्री तक पहुंच गया, मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान 45 डिग्री को पार करेगा।
13 जून को आंधी और बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 13 जून को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-Jun 30.0 45.0 Clear sky
11-Jun 30.0 45.0 Clear sky
12-Jun 29.0 45.0 Clear sky
13-Jun 27.0 43.0 Thunderstorm with rain
14-Jun 27.0 42.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
15-Jun 27.0 42.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm