आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया तक बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड, जाम में नहीं फसंगे वाहन। ( Agra News: 4 KM long Elevated road between Rambagh to Tedibagia in Agra#Agra )
आगरा में टेढ़ी बगिया और रामबाग चौराहे पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। टेढ़ी बगिया तिराहे की चौड़ाई कम हैं, इसके साथ ही अलीगढ़, हाथरस और जलेसर जाने वाले वाहनों से जाम लग जाता है। तिराहे पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ रहती है। ऐसे में रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की गई थी।
4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड
रामबाग से टेढ़ी बगिया तक करीब चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। एक से डेढ़ महीने में डीपीआर तैयार हो जानी चाहिए। इसके बाद एलिवेटेड रोड का काम शुरू किया जाएगा, जिससे रामबाग से टेढ़ी बगिया के बीच लगने वाले जाम को खत्म किया जा सके।
उत्तरी बाईपास भी हुआ तैयार, जल्द चलेंगे वाहन
इसके साथ ही मथुरा की तरफ से आगरा आने वाले वाहन सिकंदरा, रामबाग चौराहे होते हुए अलीगढ़ जाने की बजाय उत्तरीबाई पास से होते हुए खंदौली की तरफ निकल जाएंगे। इसके लिए उत्तरी बाई पास तैयार हो चुका है। जल्द वाहन चलने लगेंगे।