आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अभी तक कोरोना के आठ केस मिल चुके हैं, राहत है कि किसी भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, होम आइसोलेशन में दो मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना के नए केस दोबारा आने लगे हैं, आगरा में अभी तक कोरोना के आठ केस मिल चुके हैं। ( Agra News: 8 patient test covid positive in Agra#Agra)
आठ मरीज अभी तक मिले
आगरा में कोरोना के अभी तक आठ मरीज मिले हैं इसमें से दो मरीज आगरा से बाहर के हैं एक मरीज जिनकी उम्र 70 साल से अधिक थी और फिरोजाबाद के रहने वाले थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई लेकिन उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थीं। पांच मरीज ठीक हो गए।