Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Shree Jagannath Jee Nayan Utsav on 26th June 2025#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Shree Jagannath Jee Nayan Utsav on 26th June 2025#Agra

351

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नंदीघोष रथ पर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्रीजगन्नाथ जी, 26 जून को होगा नयन उत्सव ( Agra News: Shree Jagannath Jee Nayan Utsav on 26th June 2025#Agra )


इस वर्ष इस्कॉन मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के वसर पर 27 जून को आयोजित होने वाली श्रीजगन्नाथ जी की रथयात्रा भी विशेष होगी। जिसमें नंदीघोष रथ की साज-सज्जा से लेकर भगवान के श्रंगार तक सब कुछ खास होगा। 14 दिन बाद श्रीजगन्नाथ जी भक्तों को 26 जून को आयोजित नयन उत्सव में दर्शन देंगे। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश के हजारों भक्त भी भाग लेने पहुंचेंगे।
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून को भक्तिभाव के साथ श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होकर यात्रा बल्केश्वर, कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इस्कॉन मंदिर रश्मि नगर पहुंचेगी। श्रीहरि के रथ को भक्तजन रस्सी से खींचकर मंदिर तक ले जाएंगे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व 22, 23, 24, 25 जून को शहरवासियों को रथयात्रा में आमंत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। नितेश अग्रवाल ने बताया कि मान्यतानुसार भगवान के रथ की रस्सी खींचने वाले श्रद्धालु जन्म मरण के बंधन से मुक्ति पाते हैं। बीमार होने के उपरान्त 14 दिन बाद श्रीहरि 26 जून को मंदिर परिसर में आयोजित नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। जहां 14 दिन तक श्रीहरि के उपाचार व सादा भोजन के बाद छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। 56 भोग भक्तों द्वारा पकाकर मंदिर में लाया जाएगा। अरविन्द प्रभु ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, संजीव बंसल, विमल फतेहपुरिया, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, आशू मित्तल, दिनेश अग्रवाल, रमेश यादव, सूरज प्रभु, अनिल संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा आदि पस्थित थे।

21 जून से प्रारम्भ होगा गुण्डिचा मार्जन


आगरा। आगरा इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 21 जून से गुण्डिचा मार्जन प्रारम्भ हो जाएगा। गुण्डिचा मार्जन मंदिर की सफाई की एक प्रक्रिया है, जो पुरी में वार्षिक रथयात्रा से पहले की जाती है। यह भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों के गुंडिचा मंदिर में प्रवास के लिए मंदिर को तैयार करने का अनुष्ठान है, जिसमें मंदिर में रंग रोगन, सफाई करके व पुष्पों से सजाकर तैयार किया जाता है। मान्यता है कि इस सफाई से न केवल मंदिर बल्कि भक्तों का हृदय भी शुद्ध होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!