आगरालीक्स…आगरा की सदर तहसील में भूख हड़ताल. पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स संविदा नियमितीकरण, वेतन विसंगति जैसी मांगों को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन…
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा, महासचिव गिरीश चंद मिश्र एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में सदर तहसील परिसर में भूख हड़ताल, सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें मुख्य मांगे जैसे पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स संविदा नियमितीकरण, कैशलेस सुविधा, वेतन विसंगति, फ्रीज डीए का भुगतान आदि 12 सूत्री मांगों को लेकर सभी ने अपने विचार रखे और आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रमुख योगेंद्र शर्मा द्वारा की गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाष बघेल, जिला मंत्री अजय शर्मा , मंडल अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय शर्मा ने सभी को आश्वस्त किया कि प्रांतीय नेतृत्व का जो भी आह्वान होगा और सभी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हम तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी के संगठन मंत्री प्रवीण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ रवींद्र सिंह राना, जिला अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, मंडलीय सचिव डाॅ रामनरेश परमार, यूटा के जिला अध्यक्ष केके शर्मा, जिला मंत्री राजीव वर्मा ,राज्य कर्मचारी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, संप्रेक्षक भारत सिंह, वेटनरी फार्मासिस्ट संघ से जिलामंत्री यादराम शर्मा, नेत्र सहायक संघ से अध्यक्ष मुन्ना लाल गालव, जिला मंत्री के के लवानिया, टीवीडीटीसी संघ से मनकेश्वर शर्मा, प्रवेंद्र सिंह ,वीएचडब्लू संघ से अभितांशु नारायण, पीसी गौतम ने जिलाधिकारी द्वारा नामित मांधाता प्रताप सिंह तहसीलदार सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
आंदोलन में सत्येंद्र शर्मा, योगेश चौधरी, मुनेंद्र चौधरी, राजेश बघेल, अनिल कुशवाहा, एन के पाल,यूटा की नगर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव,शालिनी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राना, गिरीश शर्मा, नारायण हरि यादव, पूजा खंडेलवाल, अनिल शर्मा,बृजेश शर्मा आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।