आगरालीक्स ….आगरा की 50 कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति ठप, 90 एमएम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त।
आगरा में मंगलवार शाम को बैंक कॉलोनी के पास 90 एमएम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जयपुर हाउस के साथ ही साकेत कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, प्रताप नगर, मानस नगर, मारुति एस्टेट, सीओडी कॉलोनी, सोरों कटरा, सुलहकुल नगर, गोकुल नगर, चंदन नगर, चाणक्यपुरी सहित 50 कॉलोनियों में पीएनजी की आपूर्ति ठप हो गई।
पाइप लाइन मरम्मत में जुटी टीम
पीएनजी चीफ मैनेजर किशन कुमार का मीडिया से कहना है कि बारिश में रोड कटिंग पर रोक है इसके बाद भी टेलीकॉम कंपनी के खुदाई करने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, मरम्मत की जा रही है।