आगरालीक्स… आगरा में 30 से लेकर 50 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ रहे हैं, मकान, दुकान खरीदना महंगा हो जाएगा, जानें सबसे महंगे क्षेत्र, नए सर्किल रेट 20 जुलाई से लागू होने की संभावना है। ( Agra News: Circle rate of Land May be increases from 25 to 50% from 20th July 2025#Agra )
आगरा में आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं, इससे पहले 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे अब एक सप्ताह में आपत्तियां मांगी हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित किए गए सर्किल रेट के अनुसार नगर क्षेत्र में आवासीय व्यावसायिक श्रेणी के सर्किल रेट 30 से 35 प्रतिशत और सेगमेंट रोड यानी मुख्य रोड पर जमीन के रेट में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। सर्किल रेट का असर वर्तमान में चल रही किसी भी परियोजना पर नहीं चलेगा।
100 से अधिक आबादी क्षेत्र में पहली बार सर्किल रेट ( New Circle rate)
पिछले आठ सालों में आगरा का विस्तार भी तेजी से हुआ है। इनर रिंग रोड, दिल्ली हाईवे, रुनकता के साथ ही खंदौली सहित आठ साल में 100 से अधिक आबादी क्षेत्र विकसित हुए हैं। इन आबादी क्षेत्रों के लिए भी सर्किल रेट निर्धारित किए गए हैं। सर्किल रेट का निर्धारण भी क्रषि, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक चार तरह की संपत्तियों के लिए अलग अलग किया गया है।
30 जून तक लागू हो सकते हैं नए रेट
नए सर्किल रेट की निबंधन और राजस्व विभाग की संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल गई है। इस रिपोर्ट को मंडलायुक्त के सामने पेश किया जाएगा, संभावना है कि 30 जून 2025 तक नए सर्किल रेट लागू हो जाएं। ( Circle rate hike increases in agra)
आगरा के टॉप पर सबसे महंगे क्षेत्र, जमीन के रेट प्रति वर्ग मीटर
एमजी रोड पर 1.60 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
संजय प्लेस में 1.40 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
फतेहाबाद रोड पर 1 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
चर्च रोड 1 लाख से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
कमला नगर 90 हजार से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक