आगरालीक्स…आगरा में शादीशुदा प्रेमिका रात में थी अकेली, चोरी छुपे मिलने पहुंचा प्रेमी सिपाही. जाते समय लोगों ने समझा चोर और धुन डाला.
आगरा के थाना खंदौली के नंदलालपुर में रात को एक सिपाही शादीशुदा प्रेमिका के घर में पहुंच गया. प्रेमिका से मिलने के बाद वह चोरी छुपे भाग रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर बुरी तरह से पिटाई कर डाली. इधर जानकारी होने पर प्रेमिका घर का ताला लगाकर वहां से भाग गई. आरोपी सिपाही ने बताया कि वह अक्सर प्रेमिका से मिलने के लिए रात में आता था. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.नंदलालपुर में रहने वाला एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ दिल्ली एक कार्यक्रम में गया हुआ था. घर में उसकी पत्नी अकेली थी. अकेली होने पर पत्नी ने अपने प्रेमी सिपाही को बुला लिया. सिपाही रात को चोरी छुपे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया. रातभर साथ रहने के वाल सुबह करीब चार बजे वह चोरी छुपे भाग रहा था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और उसे हाथपैर बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर डाली. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया. इसकी जानकारी जैसे ही प्रेमिका को हुई तो वो कमरे का ताला लगाकर भाग निकली. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी.