आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर चलती बाइक पर कपल का आपत्तिजनक रोमांस. राहगीरों ने टोका तो युवक बोला, चल—चल—चल…वीडियो वायरल
फिरोजाबाद में हाइवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक कपल चलती बाइक पर आपत्तिनजक हालत में रोमांस कर रहे हैं. रोमांस कर रहे युगल खुद को पति—पत्नी बता रहे हैं. वहीं राहगीर उन्हें ऐसा करने से दुर्घटना होने की आशंका जता रहे हैं और इसे गलत बता रहे हैं. वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है. यह वीडियो लाइनपार थाना क्षेत्र में मीरा चौराहे के पास का है जिसमें युवक बाइक चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर युवक की तरफ पैर करके लेटी हुई है. कुछ राहगीर इससे दुर्घटना होने की आशंका जताते हुएऐसा करने से मना करते हैं तो दोनों खुद को पति—पत्नी होने की बात कहते हैं. इस संबंध में पुलिस का कहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिस टीम यातायात पुलिस टीम एवं थाना पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है. वीडियो कब का है एवं चालक कौन है की जानकारी की जा रही है. वीडियो के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.