आगरालीक्स….Agra News: आगरा की नई टाउनशिप अटल पुरम में लॉटरी से प्लाट मिलेंगे। टाउनशिप विकसित करने के लिए बेंगलूरू की कंपनी चुनी गई। आरक्षण भी, प्लाट के रेट सहित पूरी डिटेल। ( Agra News: Bengaluru company develop Atalpuram, Plot allotment through lottery, Full Detail#Agra )
आगरा में ग्वालियर रोड पर एडीए द्वारा 138 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसमें पहले तीन सेक्टर विकसित किए जाएंगे, ये तीन सेक्टर 46 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होंगे। अटलपुरम टाउनशिप को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किए गए थे, इसमें चार कंपनियों ने हिस्सा लिया उसमें से बेंगलूरू और हैदराबाद की कंपनी अर्ह पाईं गईं। प्रजेंटेशन के बाद बेंगलूरू की कंपनी आरपीएस को एडीए ने टाउनशिप विकसित करने के लिए चुना है। अटलपुरम ग्वालियर के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे और इनर रिंग से आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी।
637 प्लॉट होंगे, आवंटन लॉटरी से होगा
अटलपुरम के पहले तीन सेक्टर में 637 प्लॉट होंगे, इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी के साथ ही एचआईजी प्लाट भी होंगे। 15 अगस्त तक अटलपुरम को लांच किया जा सकता है इसके बाद प्लाट के आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। मगर, प्लाट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा, जिसकी लॉटरी निकलेगी उसे प्लाट आवंटित किए जाएंगे। एक हजार करोड़ रुपये से अटलपुरम टाउनशिप विकसित की जानी है।
प्लाट के रेट तय करने के लिए कमेटी गठित
अटलपुरम में प्लॉट के रेट क्या होंगे इसे निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित की गई है। एडीए सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी जमीन की खरीद, विकास शुल्क, अन्य खर्चों के आधार पर आवासीय, व्यावासायिक और वाणिज्यिक प्लॉट के अलग अलग रेट तय करेंगे।
ये होगा आरक्षण
ओबीसी 27 प्रतिशत
एससी 21 प्रतिशत
एसटी 2 प्रतिशत
पूर्व सैनिक व उनके आश्रित के लिए 2 प्रतिशत
एडीए व नगर निकाय के कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत
प्लाट का क्षेत्रफल
ईडब्ल्यूएस 30 से 40 वर्ग मीटर
एलआईजी प्रथम 41 से 60 वर्ग मीटर
एलआईजी द्वितीय 61 से 72 वर्ग मीटर
एमआईजी प्रथम 75 से 90 मीटर
एमआईजी द्वितीय 90 से 140 वर्ग मीटर
एचआईजी 141 से 180 वर्ग मीटर