Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: High Profile Family Case, FIR lodge against & In Laws in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: High Profile Family Case, FIR lodge against & In Laws in Agra#Agra

454

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला, शादी में किए डेढ़ करोड़ खर्च, पति पर अप्राकृतिक कृत्य और बैडरूम में हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाने का आरोप। ( Agra News: High Profile Family Case, FIR lodge against & In Laws in Agra#Agra )


आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र से एक हाईप्रोफाइल शादी का मामला सामने आया है. डेढ़ करोड़ रुपये शादी में खर्च करने के बाद भी बेटी को ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल लिया. उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए. अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना दी गई. युवती के पिता ने थाना कमला नगर में बेटी के पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
9 महीने पहले हुई थी शादी
दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी न्यू आगरा के रहने वाले युवक से पिछले साल 14 नवंबर को कराई थी. ससुराली जनों की मांग व सन्तुष्टि हेतु अपनी हैसियत से अधिक बडे उत्साह से लगभग 1.5 करोड रूपये शादी में खर्च किये थे. सगाई एवं शादी में हीरे के जेवर 5 सेट अंगूठियां चूडियां ब्रासलेट सोने की गले की जंजीर और ठोस सोना बिस्कुट तथा गिन्नियां आदि दिया था. इसके अलावा सभी ससुराली जनों को महंगे कपडे सूट व रू0 40 लाख नगद (गाडी, फार्नीचर व अन्य समान हेतु तथा प्रार्थी बेटी को 31 जोडे महंगे कपडे व अन्य जरूरी समान दिया था.
अतिरिक्त दहेज के लिए किया प्रताड़ित
आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से दहेज से असंतुष्ट होकर पति ससुरालीजनों ने उनकी बेटी को तरह तरह से मानसिक व शारीरिक उत्पीडन, गाली गलौज् तथा मारपीट करने लगे. बेटी से कहते कि तेरे बाप और भाई तो बहुत पैसे वाले है, हमें तो शादी में 5 करोड रूपये की उम्मीद कर रहे थे लेकिन तेरे घरवालों ने हमारी उम्मीदें से कम पैसा लगाया है. अगर अब तू इस घर में रहना चाहती है तो अपने पिता से 2 करोड रूपये और लेकर आ, नही तो हम तुझे घर से बाहर निकाल देगे. हमें पता है तू अपने बाप की अकेली लडकी है वो तेरा दर्द बरदाश्त नही कर पायेगा और हमें मुह मांगी रकम तुरंत दे देगा. बेटी ने गुहार की कि मेरे घर वाले पहले ही कफी पैसा खर्च कर चुके है अब मैं और पैसा देने की नही बोल सकती.
पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य

आरोप है कि उसी रात पति ने बेटी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और जान से मारने की धमकी दी. इसके अलावा एक हिडन कैमरा बैडरूम में लगा रखा था जिसमें बेटी की आपत्ति जनक वीडियो बना ली थी जिसे वायरल करने की चेतावनी देता था. आरोप है कि बेटी ने सास और ससुर को इस कृत्य से अवगत कराया, मगर इन दोनो ने बेटी की कोई मदद न कर अपने बेटे का ही साथ दिया. इन लोगों ने बेटी को बहुत डराया, मेरी ने अपनी और अपने परिवार की सलामती के लिए अपना मुंह बंद रखा.

पति ने दूसरे ​व्यक्ति को खुश करने के लिए कहा

कुछ दिन बाद पति बेटी को गाडी में बिठाकर एक सूनसान स्थान में मकान पर ले गया, जहां एक व्यक्ति और एक महिला पहले से मौजूद थे। बेटी को उस व्यक्ति को खुश करने के लिए कहा. बेटी ने कहा तुम मेरे पति हो तुम मेरे साथ ऐसा कैसे करवा सकते हो. रात को बेटी को अपने घर वापिस छोड़ कर चला गया, बेटी उस समय बहुत डरी हुई थी और किसी तरह से वहां से निकलने के प्रयास में थी. बेटी किसी तरह इन लोगों से जान बचाकर सुबह में मेरे पास मायके आ गयी, इन लोगो के द्वारा मेरी बेटी के उपर दहेज के लिए घोर उत्पीडन किया गया तथा तरह तरह से मानसिक और शारीरिक उत्पीडन किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!