मथुरालीक्स…दर्दनाक, मथुरा में पति—पत्नी ने लगाई फांसी. एक ही साड़ी से लगाया फंदा. देखते ही बच्चों की निकल गई चीख….पति देर रात ही आया था नौकरी से वापस
आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. फहर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में पति—पत्नी ने सुसाइड किया है. दोनों के शव साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले हैं. बुधवार सुबह जब बच्चों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई. पति ग्वालियर काम करता था और देर रात ही वापस घर लौटा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन दोनों ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार के लोग भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं.गांव मिर्जापुर में रहने वाला 30 वर्षीय अर्जुन ग्वालियर में काम करता था. उसकी शादी आठ साल पहले गांव सनौरा की रहने वाली सीमा के साथ हुई थी. दोनों के सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है. बुधवार सुबह 9 बजे दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी फंसाकर फंदा लगा लिया जिससे दोनों की मौत हो गई. बच्चों ने जब दोनों को लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई. आसपास के लोग और अन्य परिजन भी वहां आ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और जांच शुरू की.
देर रात ही घर लौटा था अर्जुन
परिजनेां ने बताया कि अर्जुन ग्वालियर में एक प्राइवेट जॉब करता था. मंगलवार देर रात ही घर आया था. बुधवार सुबह दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद यह कदम उइाया. परिजनों ने कहा कि दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसको सोचकर ही सदमे में हैं.